कन्नौज में गर्मी से मिली राहत:सुबह बादल छाए, ठंडी हवाएं चलीं, तापमान 5 डिग्री गिरा


कन्नौज में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम के करवट बदलने से राहत मिल गई। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छा जाने और ठंडी हवाओं के चलने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली। तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। कड़ी धूप के कारण कन्नौज में लगातार गर्मी बनी हुई थी। तापमान भले ही 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहा हो, लेकिन उमस की वजह से लोग परेशान नजर आए। सोमवार की शाम गर्मी और उमस से लोग बैचेन दिखे। हालांकि मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक से करवट बदला और आसमान में घने बादल छा गए, साथ ही ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। जिस कारण मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। हवाओं के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार सुबह कन्नौज में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश का इंतजार कर रहे लोग कन्नौज में लोग बारिश का इंतजार कर रहे, ताकि उन्हें गर्मी से निजात मिल सके। यहां कई बार आसमान में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिस कारण गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। ऐसे में यहां के लोग झमाझम बारिश का इंतजार करते नजर आ रहे, ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *