औरैया में मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:परिजनों को फोन कर दी सूचना, अस्पताल में तोड़ा दम


औरैया में मंगलवार को एक मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर ने परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी थी। परिजनों ने उसे औरैया-आनेपुर रोड पर बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय तार बाबू पुत्र दिवोल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव आनेपुर का निवासी था, लेकिन काफी समय से शहर के मुहल्ला पश्चिमी सत्तेश्वर में मकान बनाकर मजदूरी करता था। मंगलवार को उसने अपने घर वालों को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद तार बाबू शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर आनेपुर रोड पर खेत किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने तार बाबू को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंची पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के समय उसकी पत्नी अपनी बहन के घर गई हुई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *