औरैया में भीषण बारिश से बाजरे की फसल तबाह:खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं से जमींदोज हुई फसल, किसान मुआवजे की आस में


औरैया में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश और हवाओं ने किसानों की बाजरे की फसल को तबाह कर दिया है। खेतों में लहलहा रही फसल जमीन पर गिर गई। कई खेतों में बाजरे की फसल पानी में डूब गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान राजेश, संजेश, सुरेंद्र, रामभरोसे, रमेश, महेश, हरिओम और रामनरेश ने बताया कि बाजरे की फसल कटाई के लिए तैयार थी। इसमें उनकी महीनों की मेहनत और खाद-बीज पर लगा पैसा था। यह फसल कई परिवारों की आय का मुख्य जरिया थी। खेतों में भरा पानी और गिरी हुई फसल साफ दिख रही है। किसानों को डर है कि अगर पानी ज्यादा दिन तक भरा रहा तो फसल सड़ सकती है, जिससे नुकसान और बढ़ जाएगा। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द खेतों का सर्वे कराने और नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। वे अब सरकारी सहायता का इंतजार कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *