![]()
शामली के अब्दुल्लापुर उर्फ मोर माजरा गांव की बनार बस्ती में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों के घरों के आसपास पानी भर गया है। शनिवार को 1बजे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शामली को एक आवेदन दिया। उन्होंने जल निकासी के लिए नाली बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश का पानी घरों तक भर गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि मोर माजरा से रायपुर जाने वाले रास्ते पर श्रीपाल के घेर से देवी सिंह के प्लाट तक यू-टाइप नाली बनाई जा सकती है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि सड़क में ह्यूम पाइप डालकर खसरा संख्या-158 से पानी निकालने की व्यवस्था की जाए। कार्रवाई के निर्देश देने को कहा उन्होंने एसडीएम से हल्का राजस्व निरीक्षक को इस पर कार्रवाई के निर्देश देने को कहा। आवेदन के साथ खसरा संख्या-158 में दर्ज नाली की नकल भी लगाई गई है। शिकायत करने वालों में श्रीनिवास, नीह, केशीराम, लोकेश कुमार, मंजू कुमार, वीरेंद्र और ललित समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।
Source link
जल निकासी नहीं होने से घरों के आसपास भरा पानी:शामली में ग्रामीणों ने SDM से लगाई गुहार, नाली बनाने की मांग