औरैया में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एरवाकटरा मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने डंपर जब्त किया


औरैया में एरवाकटरा थानाक्षेत्र के बीलपुर एरवाकटरा मार्ग पर रविवार दोपहर एक डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। गांव नगला बले निवासी रणवीर सिंह (49) अपने भाई के यहां सरसों लेकर जा रहा था। जैसे ही वह एरवा कटरा मार्ग पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। रणवीर सिंह अपने भाई ब्रजपाल के यहां बिधूना सरसों देने जा रहे थे। यह घटना बीलपुर एरवाकटरा मार्ग पर हुई। सूचना मिलने पर थानाप्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को भी जब्त कर लिया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अधेड़ की शादी नहीं हुई थी वह गांव में रहकर खेती किसानी का काम देखता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *