![]()
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इसी क्रम में औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का नया डीएम नियुक्त किया गया है। डॉ. त्रिपाठी 13 जुलाई 2024 से औरैया में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. त्रिपाठी ने जिले में कई प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने विशेष रूप से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कई महत्वपूर्ण स्थलों को कब्जा मुक्त कराकर उन्हें सरकारी भवनों के निर्माण के लिए आवंटित किया गया, जिससे प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिली।सरकार ने 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ब्रजेश कुमार को औरैया का नया जिलाधिकारी बनाया है। ब्रजेश कुमार को पहली बार डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इससे पहले वे विशेष सचिव मुख्यमंत्री और अपर निदेशक मंडी परिषद के पद पर कार्यरत थे।इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Source link
औरैया डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी का तबादला:मैनपुरी भेजे गए, ब्रजेश कुमार को पहली बार मिली जिम्मेदारी