ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात:5,000 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया; 7 जिलों में स्कूल बंद; आंध्र प्रदेश और बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट


बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। चक्रवात आज ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। IMD के मुताबिक, यह 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच, विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच कलिंगपट्टनम के पास गहरे दबाव के रूप में तट पार कर सकता है। ओडिशा में इसका सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। करीब 5000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य के कम से कम 7 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 11 जिलों के कलेक्टरों को राहत और बचाव की तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। सरकार ने कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखने और मौसम की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *