![]()
अमेठी पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, 15 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश, गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलवंत सिंह पुत्र सर्वा सिंह, निवासी ग्राम दिछौली, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तमंचा कहां से लाया और उसका क्या मकसद था। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।
Source link
ऑपरेशन चक्रव्यूह में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार:भाले सुल्तान पुलिस ने तमंचे-कारतूस के साथ युवक को दबोचा