ऑपरेशन ऑल आउट में आपराधिक गतिविधियों पर नजर:सोनभद्र में एसपी ने ड्रोन से रखी निगरानी, संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग


सोनभद्र में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने देर रात ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाया। एसपी अभिषेक वर्मा और एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल ने रॉबर्ट्सगंज और चोपन थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की। पुलिस अधिकारियों ने खुद मौके पर रहकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कराई। पुलिस ने मुख्य सड़कों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। वाहन चालकों से पूछताछ की गई। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और मुस्तैदी भी जांची गई, ताकि रात के समय किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। ऑपरेशन के दौरान एसपी अभिषेक वर्मा खुद चेकिंग स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर जांच की। वाहन चालकों से जरूरी जानकारी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी। सीओ और थाना प्रभारियों ने भी संभाली कमान एसपी के निर्देश पर जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ ऑपरेशन में शामिल हुए। अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की गई। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त के निर्देश पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों को रात के समय ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। अपराध रोकना और सुरक्षित माहौल बनाना मकसद एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ का मुख्य उद्देश्य अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस की चेकिंग और गश्त आगे भी जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *