![]()
लखनऊ में घर और प्लॉट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इसी महीने अपनी तीन बड़ी आवासीय योजनाएं नैमिष नगर, वरुण विहार और वेलनेस सिटी लॉन्च करने जा रहा है। पहली बार एलडीए एक साथ तीन नई योजनाओं की शुरुआत करेगा। इन योजनाओं के लिए पंजीकरण, लॉटरी और आवंटन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। एलडीए के अनुसार तीनों योजनाओं के विकसित होने के बाद करीब 6 लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इनमें सीतापुर रोड पर नैमिष नगर, आगरा एक्सप्रेस-वे के पास वरुण विहार और सुल्तानपुर रोड पर वेलनेस सिटी विकसित की जाएगी। नैमिष नगर में सबसे पहले खुलेंगे 2100 प्लॉटों के पंजीकरण एलडीए की तैयारी के मुताबिक नैमिष नगर योजना के कैलाश और काशी खंड में सबसे पहले करीब 2100 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। यहां 60 मीटर, 45 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। तीनों योजनाओं में प्लॉटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसानों से खरीद और लैंड पूलिंग से जुटाई गई जमीन वेलनेस सिटी योजना के लिए जमीन लैंड पूलिंग नीति के तहत जुटाई गई है, जबकि नैमिष नगर और वरुण विहार के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि खरीदी गई है। एलडीए का दावा है कि योजनाओं में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ बड़े पार्क, सीवर, पेयजल और चौड़ी सड़कें विकसित की जाएंगी। प्लॉट खरीदने वालों के लिए बड़ा अवसर एलडीए अधिकारियों का कहना है कि नई योजनाओं के आने के बाद शहर में नियोजित प्लॉटों की उपलब्धता बढ़ेगी। ऐसे लोग जो फ्लैट के बजाय प्लॉट खरीदना चाहते हैं और निजी कॉलोनियों की अव्यवस्थित सुविधाओं से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर विकल्प साबित होगा। नैमिष नगर क्षेत्रफल : 1486 हेक्टेयर शामिल गांव : गोपरामऊ, भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, सैरपुर, पुरवा, सैदापुर, फर्रुखाबाद, कोडारी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पल्हरी, बैरूमऊ और धातिंगरा संभावित दर : 26,000 रुपए प्रति वर्गमीटर वेलनेस सिटी क्षेत्रफल : 1198 एकड़ शामिल गांव : बक्कास, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा और मस्तेमऊ संभावित दर : 45,000 रुपए प्रति वर्गमीटर वरुण विहार क्षेत्रफल : 2664 हेक्टेयर शामिल गांव : भलिया, आदमपुर, इंदवारा, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी और सकरा संभावित दर : 25,000 रुपए प्रति वर्गमीटर एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया- तीनों नई आवासीय योजनाओं को इसी महीने बड़े मंगल के अवसर पर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इन योजनाओं से लाखों लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
Source link
एलडीए की 3 नई योजनाएं बड़े मंगल पर लॉन्च होंगी:लखनऊ में 6 लाख लोगों को मिलेगा घर का मौका