![]()
कानपुर के जाजमऊ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरों ने एटीएम को निशाना बनाने का प्रयास किया। 19 जून की देर रात हुई इस घटना में शातिरों ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे कैमरों पर काला स्प्रे डाल दिया और अलार्म सिस्टम को भी तोड़ दिया। हालांकि, वे नकदी चुराने में असफल रहे। शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में शनिवार को जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बैंक प्रबंधक अमित के अनुसार, 19 जून की देर रात अज्ञात चोरों ने एटीएम में प्रवेश किया। उन्होंने सबसे पहले एटीएम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सकी। इसके बाद, चोरों ने एटीएम में लगे अलार्म सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया और नकदी निकालने का प्रयास किया। चोरी के प्रयास में असफल रहने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। शनिवार को जब शाखा प्रबंधक बैंक पहुंचे, तो उन्हें कैमरों पर काला स्प्रे और टूटा हुआ अलार्म सिस्टम मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि स्प्रे डालने से पहले एक नकाबपोश युवक टोपी पहने एटीएम के अंदर आया था। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक की प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी वित्तीय नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एटीएम को तीन से चार दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
एटीएम में चोरी का प्रयास, कैमरे पर स्प्रे डाला:जाजमऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का अलार्म तोड़ा