एटा में 7 दिवसीय श्रीराम कथा शुरू, कलश यात्रा निकली:कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जय श्रीराम के जयघोष गूंजा क्षेत्र


एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला सुखदेव स्थित श्री देवलोक धाम मंदिर में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के संयोजन में इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंजते रहे। देखिए 3 तस्वीरें… नौ दिवसीय इस आयोजन में बरसाना के संत भक्तशरण जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा सुना रहे हैं। कथा के पहले दिन महाराज श्री ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्मनिष्ठा का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आयोजन समिति के अनुसार, श्रीराम कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ना है। कथा के पहले दिन ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे कथा पंडाल भर गया। श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पीले चावल वितरित किए गए हैं। आयोजन समिति को आने वाले दिनों में और अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल, शीतल पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *