एटा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक की मौत, महिला-दो मासूम बच्चों समेत 5 लोग घायल


एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शिकोहाबाद रोड पर सिंहपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला और दो मासूम बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर हाथरस जनपद के दौलतपुर निवासी पुष्पेंद्र (पुत्र प्रकाश चंद्र), उनकी पत्नी सुधा, पांच वर्षीय पुत्र लवकुश और तीन वर्षीय पुत्री नंदिनी सवार थे, जो सभी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर भटमई गांव निवासी सुखबीर और ओमवीर सवार थे, वे भी हादसे में घायल हुए। घटना की सूचना पर रिजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा भेजा गया। वहां उपचार के दौरान भट्टमई थाना बागबाला निवासी 46 वर्षीय सुखबीर (पुत्र अतर सिंह) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *