![]()
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पथरहा और पटकापुर गांव के बीच स्थित नाले में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। सुबह नाले की ओर गए ग्रामीणों ने पानी में शव देखा तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल सोहरामऊ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाले में उतराते शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक की पहचान रामकिशन पुत्र स्वर्गीय सूखा, उम्र 65 वर्ष, के रूप में हुई। रामकिशन के तीन बेटे सुरेश, शंकर और प्रेमू हैं। शव मिलने की सूचना परिवार के लोगों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया घटना की जानकारी मिलने पर सोहरामऊ इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल रामकिशन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
उन्नाव में नाले में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव:पथरहा-पटकापुर के बीच ग्रामीणों ने देखा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा