प्रयागराज में तेजस और अदिति केंद्रीय विद्यालय के कप्तान बने:अलंकरण समारोह में नया विद्यार्थी परिषद गठित, शपथ दिलाई गई


प्रयागराज के केंद्रीय विद्यालय नैनी में अलंकरण समारोह के दौरान नए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इसमें तेजस राष्ट्रपाल को स्कूल कप्तान (बालक) और अदिति सिंह को स्कूल कप्तान (बालिका) बनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्यामा चरण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपीं। स्पोर्ट्स कैप्टन समेत सदन प्रमुखों की भी नियुक्ति मोहम्मद इरफान को स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक) और अर्पिता तिवारी को स्पोर्ट्स कैप्टन (बालिका) बनाया गया। चारों सदनों के कप्तानों की जिम्मेदारी भी तय की गई। प्राचार्य ने अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व बताया प्राचार्य श्यामा चरण ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था और सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पदाधिकारियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और सहयोग के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्कूल कप्तान के नेतृत्व में सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। समारोह का संचालन अश्विनी कुमार और नीतू पांडेय ने किया। अंत में अश्विनी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों का सक्रिय योगदान रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *