बाराबंकी में फॉर्च्यूनर की टक्कर से मजदूर की मौत:सड़क पार कर रहा था, भाजपा का झंडा लगी गाड़ी ने रौंदा


बाराबंकी में गोंडा-बहराइच नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में 40 वर्षीय मजदूर अवधराम की मौत हो गई। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे के पास सड़क पार करते समय भाजपा का झंडा लगी फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। समोसा खाकर सड़क पार कर रहे थे अवधराम मसौली थाना क्षेत्र के किंहौली गांव निवासी अवधराम समोसा खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर (UP 32 RM 7117) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की नेम प्लेट और नंबर प्लेट उखड़कर दूर जा गिरीं। परिवार के इकलौते कमाने वाले थे अवधराम परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और पांच बेटियों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *