उन्नाव में घरेलू विवाद, बहू ने खाया जहर:इलाज के दौरान महिला की मौत, भाई ने हत्या का आरोप लगाया


उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, कादिरपुर गांव निवासी दिनेश सिंह की पत्नी सरिता सिंह (32) का बुधवार शाम अपनी सास से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद सरिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल सरिता को मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सरिता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। गुरुवार को मृतका के भाई ने मोर्चरी हाउस पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मृतका सरिता अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें 12 वर्षीय पुत्र अहम, 10 वर्षीय पुत्री अंशिका और 6 वर्षीय पुत्र रौनक शामिल हैं। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई तहरीर मिलती है, तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *