![]()
यूपी में मानसून 3-4 दिनों में गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते एंट्री कर सकता है। लखनऊ समेत आसपास के 6 जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज हवां भी चल रही है। जबकि देर रात आजमगढ़ में बारिश हुई। वहीं मंगलवार को नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, ललितपुर और बागपत में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून 26-27 जून तक पूरे यूपी में पहुंचने के आसार हैं। आमतौर पर 20 जून तक मानसून यूपी में एंट्री कर लेता है। लेकिन, इस बार यूपी-बिहार बॉर्डर पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले 15 दिनों से यह महराजगंज के पास रुका है। बुधवार को 16 शहरों में बारिश और 38 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- यूपी में फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए पूर्वी यूपी में लू के हालात बने हुए हैं। अगले एक हफ्ते तक तापमान बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण और मध्य भारत से आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तर भारत में भी मौसम की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यूपी में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
उत्तर प्रदेश में जल्द दस्तक देगा मानसून:29 जून से अच्छी बारिश के आसार, 31 जिले में चलेगी लू