ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र झपटकर बाइक सवार फरार:पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी


बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से मायके जा रही महिला का मंगलसूत्र बाइक सवार युवक झपटकर फरार हो गया। मटेरा टोल प्लाजा के पास दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। टोल प्लाजा के पास पीछे से आया बाइक सवार गायत्री देवी ई-रिक्शा से लखीमपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। मटेरा टोल प्लाजा के पास पीछे से बाइक पर आए युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गया। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं और उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। टोल प्लाजा और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान के लिए टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस दिशा में फरार हुआ। जल्द गिरफ्तारी का दावा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से सुराग जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *