![]()
लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा बरामद किए हैं। आरोपियों को महेवागंज-बनवारीपुर रोड पर चोरी किए गए ई-रिक्शों की बैटरियां खोलते समय पकड़ा गया। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अनुसार, 19 अगस्त को कचहरी के पास से और 20 अगस्त को खीरी एसपी कार्यालय के पास से ई-रिक्शा चोरी हुए थे। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस कर रही कार्रवाई शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि चोरी के ई-रिक्शा महेवागंज-बनवारीपुर रोड पर हैं और आरोपी उनकी बैटरियां खोल रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान इमरान, मोहम्मद सुयेब, मोहम्मद सुहेल और शादाब के रूप में हुई। ये सभी आरोपी महेवागंज क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों ई-रिक्शों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार:पुलिस ने दो चोरी के रिक्शा बरामद किए, बैटरियां खोलते पकड़े गए