ईओ पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी को चप्पल से पीटने का आरोप:नगर पालिका की गाड़ियों को लेकर नाराज होकर मारपीट की


हमीरपुर के मौदहा नगर पालिका परिषद में एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने ईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि ईओ ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। सफाई गाड़ी चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज सिंह के फोन पर ईओ के आवास पर बुलाया। आरोप है कि गाड़ियों की जानकारी को लेकर ईओ नाराज हो गईं। उन्होंने चप्पल से मारपीट की। विकास कुमार मधुपिया का कहना है कि यदि कोई कमी थी, तो विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए थी, न कि इस तरह का व्यवहार किया जाता। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय सफाई नायक जबीर और चालक फुरकान भी मौके पर मौजूद थे। वहीं, अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया- मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *