इस्तीफा देने वाले इंस्पेक्टर का क्राइम ब्रांच ट्रांसफर:जूनियर के अंडर में काम करने को लेकर उठाया था सवाल, दर्ज होंगे बयान


कानपुर के साइबर थाने में जूनियर के अंडर में तैनाती मिलने इस्तीफा देने वाले इंस्पेक्टर विनय शर्मा को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया है। गुरुवार को डीसीपी क्राइम को पत्र लिखकर इंस्पेटर ने जूनियर के अंडर में काम करने को लेकर सवाल उठाया था। साइबर सेल में एक और इंस्पेक्टर द्वारा इसी तरह का पत्र देने की सूचना है। DG सर्कुलर की अनदेखी का लगाया था आरोप इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने गुरुवार को डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया था। इसमें वर्ष 2023 के बाद से उनकी अनदेखी करने और दो साल तक लाइन में तैनात रखने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उनकी तैनाती में कोर्ट के आदेश और डीजी सर्कुलर की अनदेखी का भी आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद भी अफसरों ने उन्हें पहले क्राइम ब्रांच और फिर साइबर सेल भेज दिया। साइबर सेल में उन्हें अपने जूनियर का आदेश मानना पड़ रहा है। पत्र में उन्होंने पूछा कि मान सम्मान को दांव पर लगाकर कैसे कोई काम कर सकता है। अपनी समस्या बताते हुए इस्तीफे की अनुमति मांगी थी। ADCP क्राइम ब्रांच के कार्यालय में तैनाती मिली इस पत्र के चर्चा में आने के बाद इंस्पेक्टर विनय शर्मा को एडीसीपी क्राइम ब्रांच के कार्यालय में तैनाती दी गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हेड क्वार्टर एंड क्राइम संकल्प शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर को जो समस्या थी, उसे देखते हुए एडीसीपी क्राइम ब्रांच के कार्यालय में उनका ट्रांसफर किया गया है। उनके पत्र की जांच की जा रही है। बयान दर्ज करने के बाद पत्र का निस्तारण किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *