![]()
मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात युवक ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई। मानसिक तनाव में उठाया खौफनाक कदम फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित तकिया ट्रांसपोर्ट निवासी शोएब (30) पुत्र रईस मंगलवार रात करीब आठ बजे घर पर था। इस दौरान अचानक उसने धारदार हथियार उठाकर अपना गला रेत लिया। खून से लथपथ हालत में उसे देखकर घरवालों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शोएब की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास बताया गया है कि करीब 20 दिन पहले भी शोएब ने पत्नी से विवाद के बाद इसी तरह धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया था। उस समय उसकी पत्नी उसके साथ थी और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौजूद रही थी, लेकिन बाद में वह उसे छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद से शोएब मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। पत्नी बच्चों के साथ छोड़कर चली गई शोएब के पिता रईस के अनुसार उसकी पत्नी दो बेटियों और एक बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई है। इसके बाद से शोएब गुमसुम रहने लगा था और अक्सर तनाव में रहता था। मंगलवार शाम को भी वह काफी उदास दिखाई दे रहा था और कुछ ही देर बाद उसने दोबारा यह खौफनाक कदम उठा लिया।
Source link
इटावा में युवक ने अपना गला रेता:मानसिक तनाव में था, दूसरी बार जान देने की कोशिश, पत्नी बच्चों को लेकर चली गई