![]()
इटावा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रो. रामगोपाल यादव के दीर्घायु और शतायु होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल यादव के राजनीतिक योगदान और संगठन के प्रति उनकी भूमिका को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भामाशाह जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में भी मनाया गया। कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के साथ विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम, सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ‘वीरू’, सपा प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, इटावा सदर से विधानसभा प्रत्याशी रहे सर्वेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव, आशीष राजपूत, उत्तम सिंह प्रजापति, अनवार हुसैन, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला सचिव संगीता राजपूत, प्रवीण कुशवाहा, रोहित श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह भदौरिया, प्रदीप सोनी, राजकुमार यादव, मनोज राणा, संतोष राठौर, ज्ञान सिंह यादव, उमेश राजपूत ‘दुल्ले’, विधानसभा अध्यक्ष इटावा, विधानसभा अध्यक्ष भरथना डॉ. जय सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर रामनरेश यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष फरहान शकील सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज किशोर भोजवाल, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवम पाल, सपा नेता संतोष राजपूत, बृजमोहन राजपूत, महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती राजपूत, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राकेश यादव, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रविंद्र यादव, विधानसभा इटावा उपाध्यक्ष दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
Source link
इटावा में मनाया गया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन:सपा कार्यालय में कटा केक, भामाशाह जयंती पर व्यापारियों को किया याद