इटावा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भंडारा आयोजित:केदारेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर इटावा में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केदारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल होने पहुंचे। बुधवार शाम भंडारे का शुभारंभ इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरण शुरू हुआ। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की जुटने लगी थी। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारीभीड़ और नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भंडारे में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *