![]()
राजधानी के इको गार्डन में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को लखनऊ पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शन का आह्वान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर से किया गया था। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की थी।
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के लिए अनुमति का आवेदन पार्टी के प्रतिनिधि विवेक कुमार की ओर से दिया गया था। यह कार्यक्रम 12 जून से 18 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक थाना आलमबाग क्षेत्र स्थित इको गार्डन में प्रस्तावित था।
कई बार बुलाने के बावजूद आयोजकों ने नहीं किया संपर्क लखनऊ पुलिस का कहना है कि अनुमति आवेदन मिलने के बाद आयोजकों और उनके प्रतिनिधियों से कई बार संपर्क करने और वार्ता के लिए बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से न तो कोई संवाद किया गया और न ही कोई मिलने पहुंचा। इसके चलते पुलिस ने अनुमति संबंधी आवेदन को निरस्त कर दिया।
सोशल मीडिया के जरिए किया गया था प्रदर्शन का आह्वान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया और वीडियो संदेश जारी कर नीट परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। पुलिस का कहना है कि बिना समन्वय और आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती।
एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया सूत्रों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर लखनऊ पुलिस ने 12 जून से पहले कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में भी लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
Source link
इको गार्डन में 'कॉकरोच जनता पार्टी' को नहीं मिली परमिशन:आयोजकों से संपर्क नहीं होने पर पुलिस ने निरस्त की अर्जी; 12 से 18 जून तक प्रस्तावित था धरना