इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले पक्षी टकराया:बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, फ्लाइट एक घंटे देरी के बार उड़ सकी


बेंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 शुक्रवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले बर्ड हिट का शिकार हो गई। विमान को शाम 7:04 बजे उड़ान भरनी थी, तभी उससे एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पायलट विमान को वापस बे पर ले गया। PTI के मुताबिक, घटना के बाद एयरबस A321Neo विमान के दोनों इंजन की जांच की गई। साथ ही दूसरी चीजों की भी तकनीकी जांच की गई। इसमें एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। अधिकारियों ने कहा कि विमान पूरी तरह से सुरक्षति है। इसके बाद रात 8:46 बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। हालांकि फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *