इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से रायपुर जा रही थी, खराब मौसम के चलते छत्तीगढ़ से लौटी, 289 यात्री थे सवार


दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट शनिवार शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी में लैंड कराई गई। रायपुर में खराब मौसम के कारण विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया था। इस उड़ान (6ई 6312) में 289 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। इसके चलते रायपुर स्थित एयरपोर्ट के ऊपर फ्लाइट ने कई चक्कर लगाए लेकिन लैंडिंग नहीं हो सकी। वहां से उसे लखनऊ लौटकर आना पड़ा। दिल्ली से शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचने वाली यह उड़ान अपने गंतव्य पर नहीं उतर सकी। लखनऊ में विमान के अंदर ही बैठे रहे यात्री फ्लाइट शाम 5:57 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। डायवर्जन के बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर काफी देर तक विमान के अंदर ही बैठे रहे। बाद में, रायपुर का मौसम सामान्य होने पर विमान को शाम 6:45 बजे लखनऊ से रायपुर के लिए रवाना किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *