फतेहपुर |फतेहपुर प्रखंड की बानरनाचा पंचायत के आसना गांव में करीब 20 दिनों से ठप बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। गांव में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक थी। 25 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया था। पूरे गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता था। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू के भय से परेशानी बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों तक विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर देने की मांग की गई। समाधान नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के नाला विधानसभा युवा नेता मनोज गोस्वामी से संपर्क किया। मनोज गोस्वामी ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की।
Source link
आसना गांव में 20 दिन बाद बिजली लौटी, 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा