आरोपी को पकड़ने आए पीआरडी जवान को सांड ने दौड़ाया:हमीरपुर में जान बचाने के लिए भागे, घटना का वीडियो वायरल


हमीरपुर के कुरारा कस्बे में गुरुवार को बेरी तिराहे पर एक अन्ना सांड के उग्र होने से हड़कंप मच गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सांड के आतंक से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। पीआरडी जवान आरोपी को पकड़ने आए थे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेरी तिराहे पर एक पीआरडी जवान एक आरोपी को पकड़े हुए थें। तभी एक अन्ना सांड उनकी ओर तेजी से दौड़ा। सांड को अपनी ओर आता देख पीआरडी जवान आरोपी के साथ मौके से हट गया। सांड कुछ देर तक सड़क पर इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। इस घटना से कुछ समय के लिए तिराहे पर यातायात भी बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने सांड को भगाया मौके पर मौजूद लोगों ने एकजुट होकर सांड को वहां से भगाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग कस्बे में घूम रहे अन्ना पशुओं की समस्या पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग स्थानीय निवासियों के अनुसार, बेरी तिराहा सहित कस्बे के कई इलाकों में अन्ना पशु अक्सर सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से अन्ना पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं में भेजने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *