आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर:डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के कर रही है काम, संगठन की मजबूती पर बल


आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के हैदरपुर स्थित मैरिज हॉल में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा ‘सामाजिक समरसता परिक्षेत्र एरिया अतरौलिया’ के जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया।
​सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा को 5 परिक्षेत्रों में बांटा गया है। आज का कार्यक्रम अतरौलिया परिक्षेत्र के 84 बूथों के संगठन का था।
​उन्होंने कहा आज हमारे पास 80% युवाओं और नई टीम का संगठन खड़ा हो चुका है। हर बूथ पर 25 से 40 युवाओं, महिलाओं और सामाजिक सर्ववर्ग की मजबूत टीम तैयार है। अतरौलिया में जो तानाशाही और गुंडागर्दी का माहौल था, जनता अब उससे ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। हम हर वर्ग और जाति से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं—चाहे थाने का मामला हो, इलाज का एस्टीमेट हो, या चकबंदी व विकास के कार्य।
डबल इंजन की सरकार लगातार कर रही है विकास के काम
सरकार के पंचायती मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है।
​विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि डबल इंजन सरकार युवाओं को बिना गारंटी और बिना ब्याज के ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ के तहत 5 लाख रुपये तक का लोन देकर सशक्त बना रही है। 40 साल से जो लोग क्षेत्र को विकास से वंचित रखे हुए थे, अब उनकी विदाई तय है। क्षेत्र में अहरौला-कप्तानगंज मार्ग हो, सिधौना-नरहिया मार्ग हो या गांवों में आरसीसी सड़कें व नालियां—विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विरोधियों द्वारा फर्जी शिकायतें कराकर टेंडर रद्द कराने की साजिशों को अब जनता समझ चुकी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *