![]()
आजमगढ़ में गैस की भीड़ कम हो रही है। 2 दिन पहले तक जहां गैस के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी थी। वहीं मंगलवार को एजेंसियों के बाहर दो-चार लोगों की ही भीड़ देखी गई। जिले में आम जनमानस को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े इसको लेकर जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा. अनिल कुमार द्वारा थाना रानी की सराय क्षेत्रान्तर्गत तुसार गैस एजेंसी, नीबी तथा थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत के.टी. गैस एजेंसी, हलुवाडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलिंडर के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध व सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। तीन दिन पहले भी डीएम कर चुके हैं बैठक
आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार तीन दिन पहले भी जिले के अधिकारियों और गैस एजेंटीयों के मालिकों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में सभी को इस बात के निर्देश दिए गए थे कि किसी भी तरीके से आम जनमानस को गैस का संकट न झेलना पड़े। इसके साथ ही किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को भी अधिकारियों ने गैस एजेसियो का निरीक्षण करने के साथ-साथ गैस एजेंसियों के मालिक और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे आम जनमानस को समस्या का सामना न करना पड़े।
Source link
आजमगढ़ में गैस की दुकानों पर भीड़ हुई कम:जिले के डीएम और एसएसपी ने किया गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण