बिठूर में बुलेट-लोडर की आमने-सामने भिड़ंत:मॉड्यूलर किचन कारोबारी की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था; लोडर चालक हिरासत में


कानपुर के बिठूर कल्याणपुर मार्ग पर शनिवार शाम भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार एक डेकोरेटर की मौत हो गई। द चिंटल्स स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर और बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिठूर पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान न्यू आजाद नगर, कल्याणपुर निवासी 28 वर्षीय आकाश भाटिया उर्फ आकाश गुप्ता पुत्र कन्हैया भाटिया के रूप में हुई है। वह मॉड्यूलर किचन और डेकोरेशन का काम करते थे। शनिवार दोपहर वह अपनी बुलेट बाइक से किसी काम से बिठूर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह द चिंटल्स स्कूल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे लोडर ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पारस अस्पताल पहुंचाया जहाँ उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। आकाश परिवार के इकलौता बेटा था उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां संगीता भाटिया और बहन रत्ना भाटिया हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है। घटना के बाद माँ कई बार बेहोश हो गई पिता की मौत के बाद इकलौता बेटा ही घर का भरण पोषण करता था। लेकिन हादसे में बेटे की मौत से पूरा घर टूट गया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि हादसे के बाद लोडर चालक देवेश गौतम निवासी अशोक नगर, कल्याणपुर को हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त लोडर और बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *