आजमगढ़ डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण:अस्पताल में बाहरी दवाएं लिखे जाने को लेकर चिकित्सा अधिकारी को फटकार, गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा है निर्माण कार्य


आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ईएनटी, माड्यूलर भवन, सीटी स्कैन रूम, एमआरआई कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, ब्लड बैंक, ब्लड कलेक्शन रूम आदि का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन को दिया आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। डीएम ने अस्पताल में इलाज कर रहे कई मरीज से बातचीत की जिस पर मरीजों ने अस्पताल से दवाई न मिलने की बात बताई जिसको लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र कनौजिया को कड़ी फटकार भी लगाते हुए इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वही दबी जुबान अस्पताल के कर्मचारी चिकित्सा अधीक्षक को लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आए। ब्लड बैंक के सामने बन रही बिल्डिंग की गुणवत्ता खराब
डीएम रविंद्र कुमार ने ब्लड बैंक के सामने बन रही बिल्डिंग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच की। गुणवत्ता की जांच में यह पाया गया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को तलब किया जाएगा और उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। बताते चले कि जिले के डीएम रविंद्र कुमार से पूर्वी मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। लगातार निरीक्षण के बाद भी मंडलीय अस्पताल की हालत सुधारने का नाम नहीं ले रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *