आगरा में 15 मिनट की बारिश से टेढ़ी बगिया जलमग्न:सड़क पर भरा पानी, सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत; घंटों लगा जाम


आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके में सोमवार दोपहर हुई कुछ देर की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य और अधूरी सीवर लाइन की खुदाई की वजह से सड़कें पानी में डूब गईं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया। वहीं सड़क का एक हिस्सा बंद होने की वजह से पूरा ट्रैफिक एक ही लेन से गुजरा और इलाके में लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। सड़क पर बने गड्ढों में भर गया पानी सीएम ग्रिड योजना के तहत इलाके में निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही सीवर लाइन की खुदाई भी अधूरी पड़ी है। सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग सका और हादसे का खतरा बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए। एक लेन से चला ट्रैफिक, लगा लंबा जाम सीवर लाइन की खुदाई के कारण सड़क का एक हिस्सा पहले से बंद है। ऐसे में पूरा ट्रैफिक एक ही लेन से निकाला जा रहा है। बारिश के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे ग्राहक स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर जलभराव और कीचड़ की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ाई जा रही है। न ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने नगर निगम से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने, सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि टेढ़ी बगिया में हर बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *