![]()
आगरा में मंगलवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। मगर, हवा न चलने की वजह से उमस पसीना छुड़ा रही है। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और बुधवार से सीजनल बारिश की शुरुआत हो सकती है। पहले दो-तीन दिन रिमझिम या हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। सोमवार को आगरा देश का 6वां और प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 42.9°C पहुंच गया था। दिन ही नहीं, रात में भी भीषण गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 30.4°C था। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति मानसून लेट होने के बाद अब जुलाई में ही बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से बादलों के आने आसार हैं। इस दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि एक जुलाई से मानसूनी बारिश का आगाज हो सकता है। पहले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होगी। बाद में तेज बारिश की संभावना है। करीब 10 जुलाई तक दिन में एक या अधिक बार बारिश के संकेत हैं। सप्ताहभर से आगरा में भीषण गर्मी है। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को दिनभर उमस रही। लोगों का पसीना बहता रहा। हवा भी शांत थी, ऐसे में कुछ लोगों में बेचैनी बढ़ गई। उमस छुड़ा रही पसीना उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर ही नहीं, सुबह और शाम को भी गर्मी का अहसास कम नहीं हो रहा। एसी-कूलर के सामने से हटते ही पसीना छूटने लगता है। सोमवार को दिनभर भीषण उमस रही। आगरा में गर्मी की स्थिति ये है कि शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं सोमवार को देश का 6वां और प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। आज से आंधी-बारिश का अलर्ट भीषण गर्मी के बीच आगरा का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने 30 जून से 4 जुलाई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
Source link
आगरा में सुबह से छाये बादल, उमस छुड़ा रही पसीना:सोमवार को देश का 6वां सबसे गर्म शहर था आगरा, कल से आंधी-बारिश के आसार