आगरा में डीलरों की अंगूठा मशीन पर पूरा राशन:तराजू पर कटौती,5KG के नाम पर 4KG मिल रहा,कैमरे में कैद डीलर की धमकी


आगरा में सरकार गरीब को प्रति यूनिट 5 किलो मुफ्त राशन दे रही है, लेकिन आगरा में जिला पूर्ति विभाग के राशन डीलर उसे ही लूट रहे हैं। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में राशन माफिया का घटतौली और जबरन वसूली का पूरा खेल कैमरे में कैद हो गया। यहां 5 किलो के नाम पर अंगूठा लगवाकर 4 किलो, और 100 रुपए का सर्फ-साबुन न लेने पर सिर्फ 3 किलो राशन थमाया जा रहा है। पूरा मामला थाना शाहगंज खाद्य क्षेत्र ईदगाह के शॉप आईडी-10150767 विक्रेता का नाम – प्रियंका प्रजापति राशन डीलर कि दुकान है। जहां पर ग्राहकों के साथ घटतौली का खेल किया जा रहा है ऐसे चल रहा खेल: मशीन पर पूरा, तराजू पर कटौती
भास्कर टीम जब ग्राहक बनकर डीलर की दुकान पर पहुंची तो पूरा गोरखधंधा सामने आ गया। डीलर पहले मशीन से कनेक्ट इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर अंगूठा लगवाता है। मशीन में 5 किलो राशन दिखाने के लिए पास में बैठा लड़का पहले से बने पैकेट और बाट रखकर वजन पूरा कर देता है। लेकिन असल खेल इसके बाद शुरू होता है। अंगूठा लगते ही दुकान के अंदर रखे मैनुअल तराजू पर राशन तौला जाता है। यहां हर ग्राहक को 1 किलो कम यानी 4 किलो राशन ही दिया जाता है। 100 रुपए नहीं दिए तो 2 किलो की कटौती, लड़ने को तैयार डीलर
डीलरों की दबंगई यहीं नहीं रुकती। हर कार्ड धारक से 100 रुपए का सर्फ, साबुन और मसाले पर जबरन लिए जा रहे हैं। अगर कोई मना करता है तो डीलर लड़ने पर उतारू हो जाता है। इनकार करने वाले ग्राहक को 5 किलो की जगह सिर्फ 3 किलो राशन देकर टरका दिया जाता है। यानी 100 रुपए न दो तो सीधे 2 किलो की कटौती। इसके बाद सर्फ और साबुन भी नहीं मिलता है। मतलब सीधा है कि डीलर ग्राहक से दोगुना फायदा उठा रहे है। सरकार और ग्राहक को सीधा चुना लगा रहे है। दुकान पर नहीं लगा शिकायत बोर्ड, विभाग को भी लगा रहे चूना
नियमानुसार हर राशन की दुकान पर शिकायत अधिकारी का नंबर और बोर्ड लगा होना चाहिए, लेकिन इन डीलरों की दुकान पर कुछ नहीं मिला। यानी ग्राहक की सुनवाई का कोई रास्ता ही नहीं। डीलर एक तरफ गरीबों का राशन मार रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार और पूर्ति विभाग को भी चूना लगा रहे हैं।
ग्राहक सीधे तौर पर शिकायत करने पर डरते है, कि अगली बार से कहीं उनका राशन बंद न हो जाए। इसका सीधा फायदा डीलर उठा लेते है। बाजरा आया ही नहीं, चावल भी पूरा नहीं दे रहे
ग्राहकों ने बताया कि इस बार कोटे में 3 किलो गेहूं, 1 किलो चावल और 1 किलो बाजरा आया है। लेकिन डीलर किसी को बाजरा दे ही नहीं रहा। 5 किलो की जगह कुल 4 किलो राशन पकड़ा रहा है। एक लाभार्थी ने कैमरे पर बताया-कल दुकान खुली तो राशन लेने गया। जबरदस्ती 100 रुपए लेकर सर्फ-साबुन दे दिया। इसके बाद भी चावल में कटौती कर दी। अगर विभाग ने बाजरा दिया है और चावल कम किया है तो बाजरा तो मिलना चाहिए। बाजरा नहीं दिया तो 2 किलो चावल देना चाहिए, वो भी नहीं दिया। ग्राहकों का सीधा आरोप है-अधिकारियों को सब पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। विभाग के अधिकारी भी इनके साथ मिले हुए हैं। पूरे शहर में यही हाल है, क्या अफसरों को जानकारी नहीं होगी? अफसर बोले- लिखित दो तब करेंगे कार्रवाई
जब भास्कर ने पूरे खेल का वीडियो जिला पूर्ति विभाग के अफसरों को दिखाया तो वे कार्रवाई के नाम पर बचते नजर आए। वीडियो सबूत के बाद भी जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा-लिखित शिकायत मिलेगी तभी कार्रवाई करेंगे। हमारे पास काई भी लिखित शिकायत नहीं आई है। विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। लिखित शिकायत मांगकर अफसर पल्ला झाड़ रहे हैं। आगरा के जिला पूर्ति

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *