![]()
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से उसका शव लटका मिला। मृतक की पहचान मदारीपुर गांव निवासी मुस्ताक (55 वर्ष) पुत्र उस्मान के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, मुस्ताक लंबे समय से घरेलू कलह से जूझ रहा था। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका देखा, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुठौंद थाना पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक अपने पीछे चार पुत्रों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।
Source link
घरेलू कलह से परेशान अधेड़ ने की आत्महत्या:जालौन में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी