![]()
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कैंटर, एक मारुति विटारा ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन, एक डोंगल, 3,500 रुपये नकद तथा 350 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। एडीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि झरना नाले के पास फिरोजाबाद हाईवे पर खड़े एक कैंटर में पंजाब से लाई गई अवैध शराब भरी हुई है। उसके आगे-आगे एक ब्रेजा कार चल रही है, जिसमें शराब के नमूने रखे गए हैं और उसका उपयोग ग्राहकों को सैंपल दिखाने के लिए किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर और कार को कब्जे में ले लिया। मौके से राजस्थान निवासी बभूताराम, हरियाणा के पानीपत निवासी अनिल कुमार और जगदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link
आगरा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग:30 लाख रुपए की शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार