![]()
आगरा जिले की दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 63% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में योगेंद्र उपाध्याय पहली पसंद हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद योगेंद्र उपाध्याय हैं । इन्हें 39% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर विकास भारद्वाज हैं। उन्हें 13% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर बीना लवानिया व प्रमोद गुप्ता हैं। इनको 11 -11% लोगों ने पसंद किया है। मनोज गर्ग को 6% ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद विनय अग्रवाल हैं। इन्हें 32% लोगों ने पसंद किया है। नितिन वर्मा को 29% लोगों ने पसंद किया है। रिजवानउद्दीन कुरेशी को 28% लोगों ने पसंद किया है। विपुल पुरोहित को 3% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में बंटी माहौर पहली पसंद हैं। इनको 40% लोगों ने वोट किया है। अनूप दीक्षित दूसरे नंबर पर हैं। इन्हें 17% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
Source link
आगरा दक्षिण सीट पर भाजपा से पहली पसंद योगेंद्र उपाध्याय:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विनय अग्रवाल, बसपा से बंटी माहौर