![]()
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी चालित कार सेवा शुरू कर दी गई है। रविवार को स्टेशन निदेशक संतोष कुमार त्रिपाठी ने दो बैटरी कारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, बीमार यात्रियों और बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों के लिए शुरू की गई है। क्या है सुविधा
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन और सीनियर DCM अंकित गुप्ता के निर्देशन में यह पहल की गई है। अब यात्रियों को भारी सामान के साथ एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पैदल नहीं जाना पड़ेगा। बैटरी कार से वे आसानी से ट्रेन तक पहुंच सकेंगे। कितना लगेगा किराया
बैटरी कार सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। एक यात्री के लिए 50 रुपए और पूरी कार बुक करने पर 180 रुपए शुल्क देना होगा। शुरुआती चरण में दो कारें चलाई गई हैं। रेलवे को होगा फायदा
यह ठेका पहली बार तीन साल के लिए मैसेज सुधीर पूर्वे एंटरप्राइजेज दरभंगा को दिया गया है। 29 जून 2026 से 28 जून 2029 तक के ठेके से रेलवे को सालाना 8.35 लाख और तीन साल में करीब 25 लाख रुपए का राजस्व मिलेगा। क्या बोले अधिकारी
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल का मकसद यात्रियों को आधुनिक और सम्मानजनक सुविधा देना है। इस सेवा से बुजुर्गों और दिव्यांगों का सफर आसान होगा और समय की भी बचत होगी।
Source link
आगरा कैंट पर बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए बैटरी कार सेवा शुरू:एक यात्री 50 रुपए और पूरी कार 180 रुपए में मिलेगी, सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी