![]()
अहमदाबाद के वस्त्रा इलाके में रामोल-गतराद रोड पर शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारी झुलसे हैं। सूचना मिलते ही दमकल की पांच से अधिक गाड़ियां और एम्बुलें मौके पर पहुंची हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 10 लोग काम कर रहे थे। वास्त्रल में रैपिड एक्शन फोर्स का कैंप है। धमाके की आवाज सुनते ही जवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे और दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही घायलों और फंसे हुए लोगों को बचा लिया। हादसे की तस्वीरें:
Source link
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 झुलसे:दमकल की 5 से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद; आरएएफ जवानों ने लोगों को बचाया