अश्लील फोटो खींचकर शादी का दबाव, वायरल करने की धमकी:युवती ने की शिकायत, एसपी के आदेश पर FIR दर्ज


संभल के चंदौसी में एक युवती ने युवक पर अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। युवती के अनुसार, फतेहपुर डाल, थाना कुढ़ फतेहगढ़ निवासी सतनाम सागर ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और डरा-धमकाकर उसके आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींच लिए। युवती ने बताया कि आरोपी सतनाम सागर उन फोटो को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वह लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट की धमकी देता था। युवती के मुताबिक, 3 मई को आरोपी उसके घर आया और धमकी दी कि यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे उठाकर ले जाएगा। युवती ने 4 मई को कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी सतनाम सागर के खिलाफ कोतवाली में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि युवती द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है और अधिकारियों के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *