![]()
अयोध्या में मां सरयू की आरती को और आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए अब नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। सरयू नदी तट पर होने वाली आरती में पुजारी सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य आरती को भक्ति के साथ-साथ सौंदर्य और सांस्कृतिक अनुभव से जोड़ना है, ताकि श्रद्धालुओं को दिव्य माहौल का एहसास हो सके। नई व्यवस्था के तहत रविवार को सफेद, सोमवार और शुक्रवार को लाल, मंगलवार को भगवा, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला और शनिवार को नीले रंग के वस्त्र पहने जाएंगे। हर रंग का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बताया गया है, जिससे आरती की आध्यात्मिकता और अधिक प्रभावशाली बनेगी। सरयू आरती संस्था के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि इस बदलाव से आरती का स्वरूप और भव्य होगा। रंगों के समन्वय से श्रद्धालुओं को हर दिन एक नया अनुभव मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह पहल आकर्षण का केंद्र बनेगी।
Source link
अयोध्या सरयू आरती में नया ड्रेस कोड लागू:हर दिन अलग वेशभूषा में दिखेंगे पुजारी, भव्यता बढ़ाने की नई पहल