![]()
अयोध्या जिले में एक आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अनमोल यादव की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। यह जानकारी शनिवार,1 अगस्त को दोपहर 12 बजे दी गई। यह मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय हेमराज गांव निवासी संतोष कुमार द्वारा 21 मार्च 2025 को दर्ज कराया गया था। इसमें जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और गाली-गलौज सहित गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत रोहन सिंह, अजय सिंह उर्फ सूरज, अनमोल यादव, शाहबाज, निखिल, संजय चतुर्वेदी, अनुराग दुबे और सौरभ सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से पुलिस टीम ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ,वही अनमोल यादव को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फरार आरोपी अनमोल यादव पुत्र कुंवर बहादुर, ग्राम मलेथुआ धनैचा, थाना कुमारगंज, जनपद अयोध्या का निवासी है। उसके खिलाफ कुमारगंज थाने में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, कुमारगंज थाना पुलिस और अन्य टीमें आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, अनमोल यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, जिससे उसे पकड़ने में चुनौती आ रही है। इसी कारण उसकी गिरफ्तारी में तेजी लाने और आम जनता से सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से इनाम की घोषणा की गई है। एसएसपी ने बताया कि जो भी पुलिस टीम या व्यक्ति आरोपी की गिरफ्तारी में सफल होगा या उसकी गिरफ्तारी में सहायक एवं विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराएगा, उसे नियमानुसार 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि फरार आरोपियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Source link
अयोध्या में फरार अनमोल यादव पर 15 हजार इनाम घोषित:पुलिस लगातार कर रही तलाश, गिरफ्तारी के प्रयास जारी