अयोध्या में टेम्प्रेचर 35°C:धूप निकलने से गर्मी बढ़ी, उमस महसूस हो रही, बारिश के आसार


अयोध्या में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप से निकलने से उमस महसूस हो रही है। तीन दिनों से बारिश न होने से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज की मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही और पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि हवा में नमी ज्यादा होने के कारण उमस बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम को देखते हुए खेतों का काम करें। जहां बारिश की संभावना है, वहां पानी निकासी की व्यवस्था रखें और जरूरत होने पर ही सिंचाई करें। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने पर लोगों को उमस से राहत मिलेगी और फसलों के लिए भी मौसम बेहतर होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *