![]()
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला इन दिनों चर्चा में है। इस प्रकरण की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) अपनी पड़ताल पूरी कर चुका है। इस बीच, बलिया में बटुकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बलिया के रेवती में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के बटुक शिवराज पाण्डेय ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान में चोरी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
एक अन्य बटुक हरिओम पाण्डेय ने भी इस मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राम की नगरी में राम के साथ धोखा हुआ है, और जो दान आता है, उसमें चोरी की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रार्थना की कि वे चोरों को जल्द ढूंढें और उन पर सख्त कार्रवाई करें।गौरतलब है कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि दोषी चाहे जो भी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला धर्माचार्यों और नेताओं के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Source link
अयोध्या मंदिर चढ़ावा चोरी:बटुकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग, सीएम से दोषियों को जल्द ढूंढने और सजा देने की अपील