![]()
अम्बेडकरनगर में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दिलीप देव पटेल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब पार्टी के भीतर सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई टीम में किन नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगी। इसी बीच वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से जिले का राजनीतिक समीकरण भी बदलता नजर आ रहा है। संगठन के जानकारों का मानना है कि गृह जिला होने के कारण संगठन विस्तार में अवधेश द्विवेदी की भूमिका बेहद प्रभावशाली रहने वाली है। अवधेश द्विवेदी भाजपा के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने वर्षों तक संगठन और चुनावी राजनीति दोनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। वह पार्टी के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और प्रदेश नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में उनकी पहचान रही है। पूरे अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी कंधों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब उनका दायरा केवल एक जिले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। ऐसे में नई जिला कार्यकारिणी को लेकर उनकी राय को भी अहम माना जा रहा है। भाजपा के भीतर चर्चा है कि इस बार संगठन विस्तार केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसी टीम तैयार करने की कवायद चल रही है, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर सके। चर्चाओं का दौर लगातार तेज इसलिए सक्रिय कार्यकर्ताओं, सामाजिक समीकरण और संगठन के प्रति समर्पण जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर, कई पुराने पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी बरकरार रखने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि बड़ी संख्या में नए चेहरे संगठन में अवसर मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यही वजह है कि संगठन विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर लगातार तेज हो रहा है। अब सबकी निगाहें जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल के अगले कदम पर हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व की मंशा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के अनुभव और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के बीच संतुलन बनाकर ही नई कार्यकारिणी का खाका तैयार होगा। यही कारण है कि भाजपा की नई टीम को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
Source link
अम्बेडकरनगर भाजपा में नई टीम को लेकर हलचल:जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल की टीम पर मंथन, अवधेश द्विवेदी की राय भी अहम