![]()
अमेठी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और उनमें होने वाली मौतों की संख्या कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने देर रात एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह गोष्ठी पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में आयोजित की गई, जिसमें जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और यातायात प्रभारी शामिल हुए। यह बैठक उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत ZFD (जीरो फेटिलिटी डिस्ट्रिक्ट) योजना के अंतर्गत आयोजित की गई थी। इसका मुख्य लक्ष्य सड़क हादसों को रोकना और जिले को ‘शून्य मृत्यु दर’ वाला जिला बनाना है। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करने और जनपद में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी पर जोर दिया। तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए रडार गन का उपयोग करने और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, सभी सीओ।और अन्य अधिकारी,कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Source link
अमेठी में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम:एसपी ने ZFD योजना पर थाना प्रभारियों संग की बैठक