अमेठी एडीएम अर्पित गुप्ता का तबादला:मेरठ विकास प्राधिकरण की सचिव बनीं, ज्योति सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व की कमान


प्रदेश शासन ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में अपर जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में अमेठी जिले का नाम भी शामिल है। अमेठी के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। अर्पित गुप्ता को अमेठी से हटाकर मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। वह करीब दो साल से अमेठी में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान अर्पित गुप्ता को एक सरल और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाना गया। दो साल की तैनाती में वे किसी भी विवाद से दूर रहे। राजस्व वसूली, चुनाव और कानून व्यवस्था जैसे मोर्चों पर उनका काम सराहनीय रहा। वे जनता से सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भी जाने जाते थे। अर्पित गुप्ता के स्थान पर शासन ने मुरादाबाद की अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह को अमेठी का नया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया है। ज्योति सिंह को एक तेज-तर्रार महिला अधिकारी माना जाता है। मुरादाबाद में नगर निकाय और अतिक्रमण हटाओ अभियान में उनकी भूमिका काफी अहम रही थी। अमेठी में नई एडीएम ज्योति सिंह के सामने राजस्व वादों का निस्तारण, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और आगामी चुनावों की तैयारियां बड़ी चुनौतियां होंगी। जिले के लोगों को उम्मीद है कि नई एडीएम भी अर्पित गुप्ता की तरह ही जनता के बीच रहकर काम करेंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *